Shahjahnpur News: उधार सामान देने से मना करने पर महिला समेत तीन को पीटा
शाहजहांपुर, सितम्बर 26 -- Shahjahnpur News: बंडा। दुकान से उधार सामान देने से मना करने पर चार लोगों ने महिला समेत तीन लोगों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव लक्ष्मणपुर गौटिया निवासी प्रेम सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके घर के दरवाजे पर परचून की दुकान है। 23 सितंबर को गांव का मेवा दुकान पर आया और उसकी पत्नी माया देवी से उधार सामान मांगने लगा। माया देवी ने उधार सामान देने से मना कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज मेवा, लक्ष्मण, मुरारी और मिथुन ने माया देवी के साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाने पहुंची प्रेम सिंह की मां शांति देवी और पुत्र आदर्श सिंह को भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। मारपीट में तीनों घायल हो गए। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.