शाहजहांपुर, सितम्बर 5 -- Shahjahnpur News: खुटार। गांव सिहुरा निवासी राजीव कुमार ने अपने चाचा जितेश निवासी बालागंज पर उधार के 25 हजार रुपये वापस न करने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में राजीव ने बताया कि चाचा ने उससे 50 हजार रुपये उधार लिए थे। बाद में दो बार में 25 हजार रुपये लौटा दिए। बकाया 25 हजार रुपये मांगने पर उन्होंने रकम देने से इनकार कर गाली-गलौज की। पीड़ित ने पुलिस से जांच कर रुपये वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस के अनुसार तहरीर मिली है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...