Shahjahnpur News: उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण में देरी पर एडीएम सख्त, दिसंबर तक काम पूरा करने के निर्देश
शाहजहांपुर, नवम्बर 29 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। इसमें औद्योगिक क्षेत्रों की सड़क, जल निकासी और बिजली से जुड़ी समस्याएं उठीं। एडीएम ने अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए। रोजा औद्योगिक क्षेत्र में जल निकासी की समस्या पर नाला निर्माण जल्द पूरा कराने और गुणवत्ता की निगरानी के लिए समिति गठित करने को कहा। जमौर गौटिया में क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण कराने के निर्देश पीडब्ल्यूडी को दिए। बरेली मोड़ से ददरौल मार्ग पर विद्युत खंभों की ऊंचाई अधिक होने से प्रकाश सड़क तक नहीं पहुंचने की समस्या का दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक समाधान कराने को कहा। यह भी पढ़ें- Mau News: औद्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.