शाहजहांपुर, नवम्बर 16 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले में बिजली चोरी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने पर प्रवर्तन दल प्रभारी निरीक्षक संतराम को अपर पुलिस महानिदेशक यूपी पावर कारपोरेशन डॉ. रामकृष्ण स्वर्णकार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। संतराम ने सितंबर और अक्टूबर 2026 में अपने नेतृत्व में 164 चेकिंग कराईं। इनमें बिजली चोरी के 75 मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई। खास बात यह रही कि पांच किलोवाट या उससे अधिक की चोरी के 33 मामले पकड़े गए, जिनमें 12 किलोवाट की बड़ी चोरी भी शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...