Shahjahnpur News: ई-रिक्शा हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत
शाहजहांपुर, जुलाई 23 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। जलालाबाद रोड पर ई-रिक्शा हादसे में घायल महिला की मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। शव को पुलिस ने पीएम के लिए भेजा है। विगत गुरुवार को ई-रिक्शा पर पुत्र विकास के साथ अपने गांव सलेमपुर पारा लौट रही महिला सुधा देवी 50 पत्नी मुनेंद्र समेत आधा दर्जन सवारियां तेज रफ्तार पिकप की चपेट में आकर घायल हो गये थे। सभी का सीएचसी में उपचार कराया गया। मां, बेटे सुधा देवी और विकास को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। आज उपचार के दौरान सुधा देवी की मृत्यु हो गई। पुत्र विकास अभी उपचाराधीन है। उसकी हालत स्थिर बताई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.