शाहजहांपुर, जुलाई 25 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। गढ़िया रंगीन क्षेत्र में घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार को हुए ई-रिक्शा और तेल टैंकर की टक्कर में गंभीर रूप से घायल शिमला देवी (55) की शनिवार को मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को ई-रिक्शा चालक बृजेश अमरेड़ी गांव से आठ महिलाओं और बच्चों को लेकर बाजार जा रहा था तभी हादसा हो गया था। शिमला देवी के पति शैलेंद्र सिंह उर्फ पप्पू का इसी वर्ष निधन हो चुका है। अब उनकी चारों बेटियां माता-पिता के साये से वंचित हो गई हैं। थाना प्रभारी हरकेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि दो घायलों की हालत स्थिर है। यह भी पढ़ें- तेल टैंकर और ई-रिक्शा की भिड़ंत, नौ घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...