Shahjahnpur News: ई-रिक्शा में 65 हजार रुपये लूटने का आरोप
शाहजहांपुर, अगस्त 2 -- Shahjahnpur News: खुटार। जिला लखीमपुर खीरी के थाना भीरा क्षेत्र के पसियापुर गांव निवासी दुर्गेश ने ई-रिक्शा में सवार तीन लोगों पर 65 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को वह भीरा स्थित बैंक शाखा से 65 हजार रुपये निकालकर खुटार थाना क्षेत्र के गांव राठ में रिश्तेदार के यहां भैंस खरीदने जा रहा था। बंडा चौराहे से वह ई-रिक्शा में बैठा। कुछ दूर चलने पर पुवायां रोड स्थित शराब भट्टी के पास दो युवक भी ई-रिक्शा में सवार हो गए। आरोप है कि श्रीराम खांडसारी मिल के पास ई-रिक्शा चालक ने वाहन रोक दिया, जिसके बाद दोनों युवकों ने छीनाझपटी कर उसकी जेब से 65 हजार रुपये निकाल लिए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने ई-रिक्शा चालक की भी संलिप्तता का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.