Shahjahnpur News: ई-रिक्शा चालक से मारपीट, गालियां देने का आरोप
शाहजहांपुर, अगस्त 2 -- Shahjahnpur News: पुवायां। जेंवा गांव निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा पारुल ई-रिक्शा चलाता है। 27 जुलाई को वह चौसेड़ा गांव में लगे मेले में सवारी लेकर पहुंचा था। आरोप है कि सड़क किनारे चाट की दुकान लगाए दुकानदार ने दुकान के सामने ई-रिक्शा खड़ा करने पर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद रिंकू, राजन और कल्लू निवासी चौसेड़ा ने मिलकर पारुल के साथ मारपीट की और जातिसूचक गालियां दीं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.