शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- Shahjahnpur News: खुटार, संवाददाता। गांव मुरादपुर निविया खेड़ा निवासी सोनी देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तहरीर के अनुसार रविवार शाम शिव मंदिर के पास तेज और लापरवाही से चलाए जा रहे ई-रिक्शा ने उनकी सात वर्षीय पुत्री वंदना उर्फ खुशी को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्ची को परिजन सीएचसी खुटार ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया। फरार चालक की तलाश की जा रही है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मासूम का शव गांव पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...