Shahjahnpur News: ई-रिक्शा की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
शाहजहांपुर, अगस्त 23 -- Shahjahnpur News: बंडा। बंडा थाना क्षेत्र के गांव खखरा बुजुर्ग में तेज गति और लापरवाही से चलाए जा रहे ई-रिक्शा की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव निवासी सतीशचंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 अगस्त की शाम उसका 41 वर्षीय भाई छैलबिहारी पैदल टहलने निकला था। गांव के दक्षिणी किनारे पर पीछे से आए ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे बंडा अस्पताल ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। परिजन उसे बंथरा स्थित वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज ले गए। इलाज के दौरान 19 अगस्त की शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक सुरेशचंद्र उर्फ सटल्ले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.