शाहजहांपुर, अगस्त 9 -- Shahjahnpur News: बंडा। बंडा-खुटार मार्ग पर साप्ताहिक बाजार के सामने शनिवार को एक युवक ने 13 वर्षीय किशोर के सिर पर ईंट मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल किशोर को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची उसकी मां ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने किशोर का मेडिकल कराया है। पड़रिया दलेलपुर निवासी महाऊथ पल्लर का 13 वर्षीय पुत्र संतराम शनिवार को साप्ताहिक बाजार के सामने भीख मांग रहा था। इसी दौरान वहां घूम रहे एक युवक ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। संतराम ने विरोध किया तो युवक ने उसके सिर पर ईंट मार दी। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: युवक को पीटकर किया घायल, केस दर्ज सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जानकारी म...