शाहजहांपुर, अक्टूबर 23 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद, संवाददाता। ईंट भट्ठे पर कच्ची ईंटों की पथाई और सप्लाई का ठेका लेकर 10 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए बरेली निवासी भट्ठा मालिक ने दो लोगों के खिलाफ शिकायत की है। प्रकाश बंधवानी ने सिकंदरपुर अफगानान निवासी आजाद शाह और जाबिर पर ठेका लेने के बाद काम शुरू नहीं करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, दोनों ने कच्ची ईंटों की पथाई और सप्लाई का ठेका लिया था। इसके लिए 10 लाख रुपये लेने के बावजूद निर्धारित समय पर काम शुरू नहीं किया। रुपये वापस मांगने पर भी समाधान नहीं हुआ और अब दोनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। पीड़ित ने थाना कोतवाली परशुरामपुरी में प्रार्थना पत्र देकर जांच, कानूनी कार्रवाई और धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...