Shahjahnpur News: इस हफ्ते के अंत तक नये भवन में बैठेंगे सभी अधिकारी
शाहजहांपुर, अगस्त 31 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। नगर निगम के सभी अधिकारी और कर्मचारी अब इस सप्ताह के अंत तक ककरा स्थित नए भवन में बैठने लगेंगे। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को एक सप्ताह में कार्यालय पूरी तरह नए भवन में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है। पिछले एक सप्ताह से नए भवन में कामकाज शुरू होने के बावजूद कई विभागों की शिफ्टिंग पूरी नहीं हो सकी है। नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपनी-अपनी पत्रावलियां लेकर विभागीय कर्मचारियों की मदद से नए भवन में शिफ्टिंग शुरू करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब टाउन हॉल स्थित पुराने कार्यालय के बजाय जनता को जरूरी काम के लिए ककरा स्थित नए भवन में ही पहुंचना होगा। फिलहाल नगर आयुक्त और अपर नगर आयुक्त नए भवन के प्रथम तल पर बैठ रहे हैं। शिफ्टिंग मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.