शाहजहांपुर, सितम्बर 6 -- Shahjahnpur News: कलान। कस्बे की एक इलेक्ट्रानिक दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से छह बंडल कॉपर तार बरामद हुए हैं।पुलिस के अनुसार, वादी ने थाना कलान में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने दुकान में घुसकर 15 बंडल कॉपर तार और करीब 1500 रुपये चोरी कर लिए। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू की गई थी। पांच सितंबर की रात पुलिस टीम को मुखबिर से आरोपी के संबंध में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने परौर रोड स्थित पुलिया के पास घेराबंदी कर उग्रसेन पुत्र जितेंद्र, निवासी ग्राम कुबेरपुर, थाना परौर को रात 11:27 बजे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से प्लास्टिक के कट्टे में रखे छह बंडल कॉपर तार बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर ...