Shahjahnpur News: इमली रोड का वैभव लौटाने की पहल
शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। कैंट क्षेत्र की ऐतिहासिक इमली रोड का पुराना गौरव लौटाने के लिए पौधरोपण अभियान शुरू किया गया। कैंट बोर्ड के नामित सदस्य अवधेश दीक्षित की पहल पर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 15 इमली के पौधे लगाए। एसएस विश्वविद्यालय के इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. विकास खुराना ने बताया कि ब्रिटिश शासन के दौरान इसे कैंट का प्रमुख मार्ग बनाया गया। दोनों ओर इमली के पेड़ लगाए गए। इस मौके पर भाजपा शहर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, विनीत मिश्रा, गजेंद्र गंगवार, भूपेंद्र सिंह, भानु, श्रवण दीक्षित समेत कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Meerut News: हस्तिनापुर में सहकारिता विभाग ने किया वृहद पौधारोपण अभियान का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.