शाहजहांपुर, अक्टूबर 16 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बादशाहनगर विद्युत उपकेंद्र में बुधवार रात इनकमिंग पैनल में चूहा घुसने से ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे करीब 12 हजार घरों में अंधेरा छा गया। रात में बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार सुबह बिजली विभाग की टीम ने पैनल की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कराई। बुधवार रात करीब 11 बजे बादशाहनगर बिजलीघर के इनकमिंग पैनल में अचानक तेज धमाका हुआ। पैनल में चूहा घुसने से फॉल्ट हुआ, जिससे पैनल ब्लास्ट हो गया। इसके बाद संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रात में अचानक बिजली बंद होने से घरेलू कामकाज प्रभावित हुआ और गर्मी व उमस के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बिजली निगम की टीम ने गुरुवार सुबह पैनल को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। मरम्मत ...