शाहजहांपुर, अगस्त 29 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शहर में स्वच्छता और सार्वजनिक सुविधाओं के दावों के बीच नगर निगम के सार्वजनिक शौचालयों की हालत लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। निगम की ओर से इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एसपी कॉलेज रोड, कचहरी के पास, खिरनीबाग चौराहा समेत शहर के विभिन्न इलाकों में बने सार्वजनिक शौचालय बदहाली का शिकार हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार शहर के 70 फीसदी से अधिक सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति खराब है। कई जगह नियमित सफाई नहीं होती, पानी की व्यवस्था नहीं है और कुछ शौचालयों में दरवाजे तक नहीं हैं। सार्वजनिक शौचालयों के बाहर नगर निगम के बोर्ड लगे हैं, लेकिन अंदर की स्थिति देखकर व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं। गंदगी, बदबू और लंबे समय से सफाई न होने के कारण शौचालयों में प्रवेश करना तक मुश्किल हो जाता है। कई जग...