Shahjahnpur News: इंसुलेटर पंक्चर होने से पांच घंटे ठप रही बिजली, हंगामा
शाहजहांपुर, अगस्त 29 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। ककरा कलां विद्युत उपकेंद्र के आनंदपुरम फीडर की 11 केवी लाइन में इंसुलेटर पंचर होने से गुरुवार शाम करीब छह बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पाँच घंटे से अधिक समय तक सप्लाई बंद रहने से गर्मी से बेहाल लोहारों बाला चौराहे के लोग घरों से बाहर निकल आए और सड़क पर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। देर रात करीब साढ़े दस बजे फाल्ट ठीक होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
बिजली लाइन में ब्रेकडाउन ककरा कलां विद्युत उपकेंद्र के आनंदपुरम फीडर को बिजली देने वाली 11 केवी लाइन में गुरुवार शाम अचानक ब्रेकडाउन हो गया। शाम करीब छह बजे बिजली गुल होने के बाद लोगों ने पहले इसके जल्द बहाल होने का इंतजार किया, लेकिन समय बीतने के साथ गर्मी और उमस के कारण परेशानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.