शाहजहांपुर, जुलाई 18 -- Shahjahnpur News: बिजली कनेक्शनों का लोड बिना पूर्व सूचना बढ़ाए जाने से नाराज सैकड़ों उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को गोविंदगंज विद्युत उपखंड कार्यालय में हंगामा किया। उपभोक्ताओं का आरोप था कि कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद उनका लोड कम नहीं किया जा रहा है, जिससे बिजली बिल लगातार अधिक आ रहा है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में उपभोक्ता गोविंदगंज सब डिवीजन कार्यालय पहुंचे और सबसे पहले कर्मचारियों से लोड कम करने की मांग की। कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि लोड घटाने का अधिकार एसडीओ के पास है। इसके बाद उपभोक्ताओं ने घंटों इंतजार कर एसडीओ से मुलाकात की और अपनी समस्या बताई। आरोप है कि एसडीओ ने तत्काल लोड कम करने से इनकार कर दिया। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए विभाग के खिलाफ नारेबाजी की。 यह भी पढ़...