शाहजहांपुर, सितम्बर 4 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार शाम मौजमपुर निवासी ऋषिपाल (34) पुत्र नन्हू खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में आवारा सांड़ ने उन पर हमला कर दिया और उठाकर पटक दिया। हादसे में ऋषिपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल जरियनपुर सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इससे पहले एक सप्ताह पूर्व आवारा सांड़ के हमले में कस्बे के व्यापारी दिनेश चंद्र गुप्ता की मौत हो गई थी। दो दिन पहले ढाई गांव में भी सांड़ ने दो लोगों को घायल किया था। लगातार घटनाओं से क्षेत्रवासी भयभीत हैं और छुट्टा पशुओं पर अंकुश लगाने की मांग कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...