शाहजहांपुर, अगस्त 24 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। कस्बे के मुख्य बाजार में आवारा पशुओं, खासकर सांड़ों और बंदरों के बढ़ते आतंक से व्यापारी और आम नागरिक परेशान हैं। समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर सोमवार को व्यापारियों और नागरिकों ने उपजिलाधिकारी कलान आशुतोष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने बताया कि मुख्य बाजार और प्रमुख मार्गों पर बड़ी संख्या में आवारा पशु घूमते रहते हैं। इनके कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। हाल ही में बुजुर्ग कपड़ा व्यापारी दिनेश गुप्ता पर सांड़ ने हमला कर दिया था, जिसमें वह गंभीर घायल हो गए। उनका बरेली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। व्यापारियों ने बताया कि सांड़ों के आपस में लड़ने और बंदरों के उत्पात से बाजार में भगदड़ की स्थिति बन जाती है। दुकानों ...