Shahjahnpur News: आलू लदा ट्रक पेड़ में टकराया, केबिन में फंसकर चालक की मौत
शाहजहांपुर, जुलाई 15 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बरेली-खुटार मार्ग पर बुधवार सुबह चार बजे गांव रूरा में स्कूल के पास सड़क किनारे आलू लदा ट्रक पेड़ से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक जनपद पीलीभीत के थाना हजारा के गांव राणा प्रताप नगर निवासी नसीम अहमद (50) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद अफरा-तफरा मच गई व भारी भीड़ जुट गई। ट्रक का अगला हिस्सा केबिन तक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने लोगों की मदद से केबिन में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला और खुटार सीएचसी ले आए। दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने शिनाख्त की। हादसे से घर में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेज दिया है।घटनास्थल का विवरण जनपद पीलीभीत के थाना हजारा के गांव राणा प्रताप नगर निवासी रियासुद्दीन ने बताया कि उसका भाई नसीम अहमद ट्रक च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.