शाहजहांपुर, जुलाई 6 -- Shahjahnpur News: तिलहर। आर्य समाज मंदिर विवाद में पुलिस ने सात दिन बाद दूसरे पक्ष की ओर से भी तीन नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गढ़िया रंगीन के शिवराजपुर गांव निवासी शिवराम सिंह आर्य ने बताया कि वह आर्य समाज मंदिर तिलहर के मंत्री हैं। 28 जून की सुबह वह आर्य समाज के साप्ताहिक सत्संग एवं हवन करने के लिए अन्य लोगों के साथ मंदिर में जा रहे थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद दातागंज मोहल्ला के लोकेश आदि ने अपने 15 अज्ञात साथियों के साथ लाठी डंडों से उन लोगों को मारा पीटा जिसमें विवेक, अभिषेक, प्रतीक व अभिउत्कर्ष घायल हो गए। बता दें इससे पहले लोकेश आर्य ने स्वयं को आर्य समाज का मंत्री बताते हुए शिवराम सिंह आर्य सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...