Shahjahnpur News: आर्य महिला कॉलेज में सामान्य अध्ययन और अंग्रेजी साहित्य की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित
शाहजहांपुर, अक्टूबर 17 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को अंग्रेजी विभाग की ओर से सामान्य अध्ययन और अंग्रेजी साहित्य पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी के मार्गदर्शन में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। अंग्रेजी साहित्य वर्ग में उन्नति गुप्ता प्रथम, दीप्ति मिश्रा द्वितीय और श्वेता तृतीय रहीं। सामान्य अध्ययन वर्ग में जोया ने प्रथम, वैष्णवी ने द्वितीय और सना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंजलि कश्यप, शुभ्रा, दिव्या और सोमी को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया।अंग्रेजी विभाग की डॉ. रानू दुबे और शिवांगी सिंह चौहान के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में इतिहास, भूगोल, विज्ञान, सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी साहित्य से संबंधित प्रश्न पूछे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.