Shahjahnpur News: आरोपी की गिरफ्तारी के बाद माने परिजन, 19 घंटे बाद हुआ किशोरी का अंतिम संस्कार
शाहजहांपुर, जुलाई 20 -- Shahjahnpur News: खुटार। खुटार थाना क्षेत्र के इटौआ गांव में आत्महत्या करने वाली 16 वर्षीय किशोरी नैना गुप्ता का अंतिम संस्कार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद करीब 26 घंटे की देरी से हो सका। परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। पुलिस के आश्वासन और कार्रवाई के बाद मामला शांत हुआ। मृतका की मां सुनीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि पिपरिया भागवंत निवासी दुर्गेश कुमार उनकी बेटी से फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर नैना को आत्महत्या के लिए उकसाया। इसके बाद किशोरी ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.