शाहजहांपुर, सितम्बर 11 -- Shahjahnpur News: पुवायां। प्रसव पीड़ा के बाद चरक हॉस्पिटल में भर्ती कराई गई महिला का ऑपरेशन करने वाले शाहजहांपुर में अर्नव हॉस्पिटल के डॉक्टर केपी गुप्ता पर परिजनों ने नशे की हालत में ऑपरेशन करने और लापरवाही का आरोप लगाया है। ऑपरेशन के अगले दिन महिला की हालत बिगड़ गई। अस्पताल से बरेली ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतका के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। ककराहा बेहटा निवासी जोगराज ने पुवायां कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि आठ सितंबर को उसकी बहू जुली को प्रसव पीड़ा हुई थी। वह उसे सरकारी अस्पताल ले जा रहा था। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: कस्बों से शहर तक झोलाछाप का मकड़जाल, मौतों के बाद भी नहीं छू पाते जिम्मेदार रास्ते में पुवायां-खुटार रोड स्थित चरक हॉस्पिटल में गाड़ी रोककर ...