Shahjahnpur News: आरोग्य मेले में उमड़ी भीड़, वायरल बुखार के अधिक मामले
शाहजहांपुर, अक्टूबर 18 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। संविदा कर्मियों की हड़ताल के बाद रविवार को जिले की पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में इलाज कराने के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ी रही। वायरल बुखार और पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीज अधिक संख्या में पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं दीं और जरूरी सलाह दी। नगर क्षेत्र की सराय काइयां, लोधीपुर, हुसैनपुरा पीएचसी पर सुबह से ही मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं ग्रामीण इलाकों के सीएचसी भावलखेड़ा, सिंधौली में पहुंचे मरीजों ने चिकित्सकों को अपनी परेशानी बताई। वायरल बुखार, खांसी, जुकाम और पेट दर्द सहित विभिन्न समस्याओं से पीड़ित लोग इलाज कराने पहुंचे। यह भी पढ़ें- Kannauj News: मौसम बदलने से बच्चों में खांसी-जुकाम और वायरल ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.