शाहजहांपुर, अक्टूबर 6 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर,संवाददाता। जिले के बादशाहनगर विद्युत उपकेंद्र के कहेलिया फीडर पर दो लाइनों से बिजली सप्लाई दी जाती है। पिछले कई दिनों से कहेलिया फीडर पर दोनों लाइन में लगातार फाल्ट होने के बाद ठीक से नहीं चल पा रहीं हैं, जिससे 62 गांव के लोगों को अंधेरे में परेशान होना पड़ता है। वहीं दिन में बिना बिजली के लोगों को पानी आदि के साथ दैनिक कार्य बाधित रहते हैं। क्षेत्रीय लाइनमैन दिनेश द्वारा आरडीएसएस द्वारा बनाई गयी लाइन में कई जगह कट लगाकर अवैध रूप से लाइन को खोल दिया गया, जिससे कि सिंगरहा सहित कई ब्रांच की गांव की बिजली लाइन को शाम होते ही खोल दिया जाता है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही नहीं लोगों की माने कई बार जेई से लेकर एसडीओ से शिकायत की गयी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। वहीं...