Shahjahnpur News: आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश
शाहजहांपुर, सितम्बर 2 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट के बिस्मिल सभागार में बुधवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने आयुष्मान कार्ड और फैमिली आईडी की समीक्षा की। उन्होंने राशन वितरण के दिनों में 100 राशन दुकानों पर कैंप लगाकर पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। 623 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के कार्ड सात सितंबर को विशेष अभियान में बनाने को कहा। आशा कार्यकर्ताओं के लंबित कार्ड भी प्राथमिकता से बनाए जाएंगे। 70 वर्ष से अधिक उम्र के करीब 26 हजार पात्रों के कार्ड 10 सितंबर तक बनाने के निर्देश दिए। फैमिली आईडी मर्जिंग का काम एक सप्ताह में पूरा करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.