Shahjahnpur News: आमने-सामने बाइकों की टक्कर में युवक गंभीर घायल
शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- Shahjahnpur News: पुवायां। थाना क्षेत्र के गांव फरेंदा निवासी 35 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र रामरतन सोमवार को इटौली से बाइक पर सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव बिलैया निवासी एक व्यक्ति की बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.