Shahjahnpur News: आफत की बारिश में दीवार और घर गिरे, युवक गंभीर घायल, महिला चोटिल
शाहजहांपुर, सितम्बर 27 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले में लगातार दूसरे दिन हो रही बारिश ने जर्जर मकानों, कच्ची दीवारों और खपरैल के खतरे को बढ़ा दिया है। शनिवार को शहर के महमंदजगला में दो अलग-अलग जगह दीवार और मकान गिरने की घटनाएं हुईं। केले वाली मस्जिद के पास मकान गिरने से आशीष कुमार गंभीर घायल हो गए। वहीं बारात घर वाली गली में करीब 90 फीट लंबी जर्जर दीवार गिरने से दो पड़ोसी मकानों में दरारें आ गईं और गली पूरी तरह बाधित हो गई। जैतीपुर में कच्ची दीवार और खपरैल गिर गई, जबकि बंडा में आकाशीय बिजली गिरने से तीन गायों की मौत हो गई। महमंदजगला में केले वाली मस्जिद के पास सुखलाल के पुत्र आशीष कुमार मकान गिरने से मलबे की चपेट में आ गए। उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी है। परिजनों के मुताबिक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और सिर में करीब 26 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.