Shahjahnpur News: आधे दिन ही चलीं ई-बसें, गलियों के जाम ने रोकी रफ्तार
शाहजहांपुर, जुलाई 13 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। वैकल्पिक रास्ता मिलने के बाद रविवार को चौथे दिन शहर की ई-बसें फिर सड़कों पर तो पहुंचीं, लेकिन राहत आधे दिन तक ही सीमित रही। सुबह पहली शिफ्ट में सभी 21 बसों का संचालन हुआ, जबकि दूसरी शिफ्ट पूरी तरह ठप रही। वजह यह रही कि दिन में गलियों में जाम और संकरे रास्ते के कारण बसें दोबारा डिपो तक पहुंच ही नहीं सकीं, जिससे चार्जिंग नहीं हो पाई और दूसरी पाली का संचालन रद्द करना पड़ा। शहर में ई-बसों के नियमित संचालन के लिए तीसरे वैकल्पिक मार्ग की तलाश की गई थी। इसी मार्ग से लोहारों वाले चौराहे की गलियों के रास्ते रविवार अल सुबह किसी तरह सभी बसों को डिपो से बाहर निकाला गया। हालांकि यह व्यवस्था केवल सुबह और देर रात के समय ही कारगर साबित हो रही है। दिन में गलियों में वाहनों की आवाजाही और जाम के कारण बसो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.