Shahjahnpur News: आधी-अधूरी तैयारी के साथ खुले स्वास्थ्य केंद्र, डॉक्टरों के इंतजार में भटकते रहे मरीज
शाहजहांपुर, अक्टूबर 17 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। एनएचएम के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद शनिवार को करीब 10 दिन बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुले। हालांकि, स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं लौट सकीं। कहीं डॉक्टर तो कहीं अन्य कर्मचारी समय से नहीं पहुंचे। इससे इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की भीड़ उमड़ी। कई केंद्रों पर सुबह 10:30 बजे तक डॉक्टर और अन्य कर्मचारी नहीं पहुंचे थे। ऐसे में मरीज डॉक्टर के इंतजार में कतारों में खड़े रहे। कुछ स्वास्थ्य केंद्रों पर स्टाफ नर्स दवाएं वितरित करती नजर आईं तो कहीं दूसरे कर्मचारी मरीजों को दवाएं दे रहे थे। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: हड़ताल पर गए कर्मियों का अग्रिम आदेशों तक मानदेय बंद कई दिनों तक स्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.