Shahjahnpur News: आधा दर्जन गाड़ियों से पहुंचे थे उपद्रवी, आधा घंटे तक मचाया उत्पात
शाहजहांपुर, जुलाई 18 -- Shahjahnpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज की डायलिसिस यूनिट में पैरामेडिकल छात्राओं के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में करीब चार घंटे तक हंगामा चलता रहा। घटना के विरोध में डायलिसिस डिप्लोमा की छात्राओं ने कार्य बहिष्कार कर हड़ताल शुरू कर दी। धीरे-धीरे अन्य पैरामेडिकल छात्र, स्वास्थ्यकर्मी और चिकित्सक भी उनके समर्थन में आ गए, जिससे मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गईं। इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, राजकीय मेडिकल कॉलेज की डायलिसिस यूनिट में शुक्रवार को उपद्रवियों ने करीब आधे घंटे तक ऐसा उत्पात मचाया कि पूरा वार्ड रणक्षेत्र में बदल गया। आधा दर्जन कारों से पहुंचे 15 से 20 लोग सीधे डायलिसिस यूनिट में घु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.