शाहजहांपुर, नवम्बर 26 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। आधार सत्यापन की वेबसाइट ठप होने से बुधवार को जिले के सभी रजिस्ट्री कार्यालयों में बैनामे का काम ठप रहा। जिले के पुवायां, जलालाबाद, कलान, सदर और तिलहर तहसीलों में पूरे दिन रजिस्ट्री नहीं हो सकी। जमीन और मकान की रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों को घंटों इंतजार करने के बाद मायूस होकर लौटना पड़ा। सर्वर की समस्या के चलते दस्तावेजों का पंजीकरण नहीं हो सका। इससे बाद में लोगों को बापस लौटना पड़ा। बता दें कि जिले में प्रतिदिन करीब 200 से अधिक बैनामे होते हैं। इस लिहाज से बुधवार को बड़ी संख्या में रजिस्ट्री का काम प्रभावित हुआ। कई लोग पहले से ही बैनामे के लिए तारीख और समय निर्धारित कराकर पहुंचे थे, लेकिन आधार सत्यापन नहीं होने के कारण उनकी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। यह भी पढ़ें- Varanasi News: आधा...