शाहजहांपुर, सितम्बर 4 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। आधार बनवाने और उसमें संशोधन कराने के नाम पर निर्धारित शुल्क से कई गुना अधिक रकम वसूलने के आरोपों से खेड़ा रठ स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का आधार केंद्र सवालों के घेरे में आ गया है।

वीडियो वायरल बुधवार को केंद्र पर महिला से कथित अभद्र व्यवहार और बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में महिला और केंद्र कर्मचारियों के बीच कहासुनी होती दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि महिला को पुलिस बुलाने की धमकी तक दी गई।

अधिक वसूली के आरोप इसी बीच नगरियाखुर्द निवासी एकराम से आधार अपडेट के नाम पर 200 रुपये लेने का एक अन्य वीडियो भी सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र पर आधार बनवाने और संशोधन के नाम पर 20...