Shahjahnpur News: आदेश के बाद भी छह पुलिसकर्मियों पर दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
शाहजहांपुर, जुलाई 2 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। पूर्व सैनिक को कथित तौर पर फर्जी हिरासत में रखने के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के तीन दिन बाद भी तत्कालीन सदर थाना प्रभारी बृजेश सिंह समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है। 30 जून को सीजेएम ज्योति अग्रवाल ने सभी आरोपियों के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। मामले में सीओ नगर देवव्रत बाजपेई ने बताया कि न्यायालय के आदेश की प्रति प्राप्त हो चुकी है। विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है और सुसंगत धाराओं में जल्द मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।उधर, पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता प्रियम चौहान का कहना है कि यदि शीघ्र एफआईआर दर्ज नहीं होती है तो न्यायालय में पुनः प्रार्थना पत्र देकर आदेश के अनुपालन की मांग की जाएगी। यह भी पढ़ें- अवैध हिरासत-फर्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.