Shahjahnpur News: आदर्श नगर योजना के कार्यों की शासन की कमेटी ने की जांच
शाहजहांपुर, अक्टूबर 17 -- Shahjahnpur News: कांट। नगर पंचायत में आदर्श नगर योजना के तहत कराए गए सड़क निर्माण और स्ट्रीट लाइट के कार्यों की जांच के लिए शासन द्वारा गठित कमेटी ने शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी सदर प्रभात राय के नेतृत्व में टीम ने विकास कार्यों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों की पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान सड़कों के निर्माण और स्ट्रीट लाइट से जुड़े कार्यों की स्थिति देखी गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों से भी जानकारी ली गई। कमेटी में सहायक अभियंता महेंद्र नाथ, अधिशासी अधिकारी नूरजहां और अवर अभियंता जोगेंद्र गंगवार शामिल रहे। निर्माण कार्यों से जुड़े ठेकेदार भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.