Shahjahnpur News: आत्महत्या को प्रेरित करने के आरोप में मुकदमा
शाहजहांपुर, जुलाई 28 -- Shahjahnpur News: पुवायां। मुकीमपुर गांव रामचंद्र ने पत्नी की मौत के मामले गांव के ही हितेश अवस्थी के खिलाफ पत्नी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। रामचंद्र ने बताया कि उनकी पत्नी रूबी उम्र(42) ने रविवार को पुवायां में लखपेड़ा बाग के पास जिन्दबाबा स्थान के पास जहर खा लिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई, पत्नी की मौत के बाद रामचद्र ने गांव के ही हितेश अवस्थी पर आरोप लगाते हुए दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि हितेश ने उनकी पत्नी चरित्र पर आरोप लगाते हुए गलत चाल चलन का आरोप लगाते हुए थप्पड़ मार दिया जिससे आहत होकर पत्नी रूबी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाल आर के रावत ने बताया मामले की जाँच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.