शाहजहांपुर, अगस्त 5 -- Shahjahnpur News: निगोही-संवाददाता। आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना निगोही के रघवापुर खुर्द गांव निवासी गोविन्द विरासिन गांव में मजदूरी करता था। शनिवार को विरासिन गांव के विपिन ने उसकी पिटाई लगा दी थी। इससे परेशान गोविन्द ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने गोविन्द के पिता संतराम की तहरीर पर विपिन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने आज आरोपी विपिन को विरासिन तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...