Shahjahnpur News: आढ़ती व्यापार मण्डल ने रोजा पुलिस से की मुलाकात
शाहजहांपुर, अगस्त 9 -- Shahjahnpur News: रोजा। रोजा मंडी में बीते कुछ दिनों में चोरियों की घटनाएं सामने आने पर आढ़ती व्यापार मण्डल ने शनिवार को रोजा पुलिस से मिलकर चोरियों की रोकथाम कराने की मांग की।आढ़ती व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता ने रोजा पुलिस को बताया कि कुछ समय से मंडी परिसर में चोरियों की संख्या काफी बढ़ गई हैं। दुकानों के बाहर लगी बोरिया रात में चोर चुरा ले जाते है। अभी कुछ दिन पहले भी एक दुकान से इनवर्टर का बैटरा चोरी हो गया था। व्यापार मंडल ने पुलिस से मंडी में गस्त बढ़ाने और चोरों को पकड़ने की मांग की। मांगपत्र देने वालो में कुलदीप गुप्ता, राधारमन अग्रवाल, निखिल गुप्ता, लालू भईया, निमेष गुप्ता, पप्पू गुप्ता, हिमांशु आदि व्यापारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.