Shahjahnpur News: आढ़ती की बाइक की डिग्गी से 3.80 लाख रुपये गायब, हड़कंप
शाहजहांपुर, अक्टूबर 6 -- Shahjahnpur News: अल्हागंज। हाईवे किनारे स्थित अल्हागंज की गल्ला मंडी में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे आढ़ती की बाइक की डिग्गी से लाखों रुपये समेत जरूरी कागजात गायब होने की घटना से हड़कंप मच गया। घटना के बाद मंडी में मौजूद व्यापारियों,आढ़तियों और किसानों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। अंधुई मोहल्ला निवासी आढ़ती संजीव गुप्ता ने बताया कि वह सोमवार दोपहर करीब 12 बजे 3.80 लाख रुपये लेकर गल्ला मंडी पहुंचे थे। उन्होंने अपनी फड़ के पास बाइक खड़ी की थी। बाइक की डिग्गी में एक बैग रखा हुआ था, जिसमें 3.80 लाख रुपये के अलावा लेजर और खरीद-फरोख्त से संबंधित अन्य जरूरी कागजात रखे थे। बाइक खड़ी करने के बाद वह कुछ देर के लिए पानी पीने चले गए।
घटना का विवरण आढ़ती के अनुसार पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.