शाहजहांपुर, अक्टूबर 4 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। खिरनीबाग रामलीला के आयोजन की तैयारियों को लेकर कार्यवाहक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश सिंघल के वृंदावन गार्डन स्थित आवास पर समिति की बैठक हुई। समिति के संरक्षक एवं वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की मौजूदगी में हुई बैठक में आठ अक्टूबर से शुरू होने वाली रामलीला के कार्यक्रम और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। तय कार्यक्रम के अनुसार आठ अक्टूबर को शाम 4:30 बजे गांधीगंज स्थित श्री नरसिंह भगवान मंदिर से श्री गणेश शोभायात्रा निकलेगी। चौक, घंटाघर, बहादुरगंज और सदर बाजार होते हुए शोभायात्रा रात आठ बजे खिरनी बाग रामलीला मैदान पहुंचेगी। यहां गणेश पूजन, मंच पूजन और हवन के बाद रामलीला का शुभारंभ होगा। बैठक में मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रामलीला समिति को आर्थिक रूप से स्वावलंबी ...