Shahjahnpur News: आटा मिलों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 83 बोरे आटा-मैदा सीज
शाहजहांपुर, अगस्त 5 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की तीन टीमों ने जिले की आटा निर्माण इकाइयों पर छापेमारी कर गुणवत्ता और मानकों की जांच की। अभियान के दौरान आटा और मैदा के चार नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए, जबकि पैकेजिंग एवं लेबलिंग नियमों के उल्लंघन पर 83 बोरे आटा और मैदा सीज कर दिए गए। सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 के नेतृत्व में पहली टीम ने बंडा स्थित एलएनके एग्री फूड्स प्रोडक्ट प्रा. लि. का निरीक्षण किया। यहां आटा और मैदा का एक-एक नमूना लिया गया। साथ ही नियमों के उल्लंघन पर 30 बोरे आटा और 53 बोरे मैदा (प्रत्येक 50 किलोग्राम) सीज कर दिए गए। यह भी पढ़ें- आटा मिलों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, नमूना जांच को भेजा दूसरी टीम ने कटरा स्थित र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.