Shahjahnpur News: आज से शुरू होगी प्रेरणा कैंटीन, डीएम करेंगे उद्घाटन
शाहजहांपुर, जुलाई 15 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। विकास भवन परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन गुरुवार दोपहर 12 बजे डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह करेंगे। उद्घाटन के साथ ही कैंटीन का संचालन शुरू हो जाएगा। यहां अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों को रियायती दरों पर चाय, नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। कैंटीन का संचालन स्वयं सहायता समूह की सात महिलाएं करेंगी। इसका उद्देश्य एक ओर लोगों को स्वच्छ और किफायती भोजन उपलब्ध कराना है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण महिलाओं को स्थायी आजीविका से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना भी है। यह भी पढ़ें- कैमूर की हर पंचायत में खुलेगा जीविका सुधा बिक्री केंद्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.