Shahjahnpur News: आग से झोपड़ी और भूसे का ढेर राख, मुआवजे की मांग
शाहजहांपुर, अक्टूबर 12 -- Shahjahnpur News: बंडा। गांव लालपुर आजादपुर में रविवार सुबह अचानक आग लगने से झोपड़ी और उसमें रखा भूसा जलकर राख हो गया। घटना से रामकुमार और बादशाह को नुकसान हुआ। गांव के बाहर बनी झोपड़ी में भूसा भरा हुआ था। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक झोपड़ी और भूसा जल चुका था। टीम ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पीड़ितों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: झोंपड़ी में रखा सामान जलकर खाक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.