Shahjahnpur News: आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक
शाहजहांपुर, अक्टूबर 6 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को थाना परशुरामपुरी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। क्षेत्राधिकारी परशुरामपुरी ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की।उन्होंने सभी से आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक या अफवाहजनक सूचनाएं प्रसारित न करने के निर्देश दिए। बैठक में त्योहारों के दौरान आने वाली समस्याओं और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर लोगों से सुझाव भी लिए गए। क्षेत्राधिकारी ने संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। यह भी पढ़ें- Hardoi News: मिल जुलकर शांति से मनाएं त्योहार उप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.