Shahjahnpur News: आकांक्षा विद्यालयों में बाल दिवस पर सजा बाल मेला
शाहजहांपुर, नवम्बर 15 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। आकांक्षा हाई स्कूल चमकनी करबला एवं आकांक्षा पब्लिक इंटर कॉलेज चौढेरा रौसर कोठी में शनिवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय प्रबंधक उर्मिला सक्सेना ने मां सरस्वती एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने नृत्य, गीत, कविता और भाषण प्रस्तुत किए। इसके बाद प्रबंधक उर्मिला सक्सेना ने प्रधानाचार्य स्मिता सक्सेना, मुदिता जोहरी एवं सोनिया कुदेसिया के साथ फीता काटकर बाल मेले का उद्घाटन किया। मेले में शिक्षकों द्वारा खानपान एवं मनोरंजक खेलों के स्टॉल लगाए गए, जिनका बच्चों और अभिभावकों ने आनंद लिया। प्रधानाचार्य स्मिता सक्सेना ने बच्चों को नैतिक मूल्यों पर चलने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: धूमधाम से मना बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.