Shahjahnpur News: आईजीआरएस शिकायत के बाद दर्ज हुआ मुकदमा, पांच नामजद
शाहजहांपुर, जुलाई 31 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। विवाहिता ने आरोप लगाया है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया गया, गर्भावस्था में घर से निकाल दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। महिला थाना में दर्ज एफआईआर के अनुसार, हयातपुरा दुर्गा कॉलोनी निवासी जूही सक्सेना का विवाह 24 नवंबर 2022 को भारद्वाज कॉलोनी निवासी रजत श्रीवास्तव से हुआ था। शिकायत में कहा गया है कि विवाह में सामर्थ्य के अनुसार नकदी, जेवर और गृहस्थी का सामान देने के बावजूद ससुराल पक्ष स्विफ्ट कार और 10 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न, मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.