शाहजहांपुर, सितम्बर 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। अंतर्राष्ट्रीय खत्री महासभा ग्रुप आईकेएमजी की ओर से वंदना मेहता के निवास पर नंदोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ढोलक की थाप पर 'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' के सामूहिक गायन से हुआ। यशोदा मैया की वेशभूषा में पूनम टंडन को प्रथम और रजनी सेठ को द्वितीय पुरस्कार मिला। राधा की वेशभूषा में कोमल खन्ना प्रथम और डिंपल टंडन द्वितीय रहीं। इस दौरान बीना मेहरोत्रा, पूनम कपूर, रोली टंडन, शांति, राखी, गुरमीत लांबा, अल्पना, ज्योति शर्मा, सुनीता सिंह, माला कपूर और दीपशिखा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: श्रीकृष्ण राज्याभिषेक की भावपूर्ण प्रस्तुति ने मन मोहा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...